फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निःशुल्क नीट और जेईई कोचिंग के लिए 5 केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
1250 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा 1 सितंबर से शुरू होंगी कोचिंग कक्षाएं
विज्ञापन


नूंह। मुख्यमंत्री ने 6 जून को मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) की बैठक में नूंह के विद्यार्थियों के लिए जेईई मेंस और नीट की निःशुल्क कोचिंग योजना को मंजूरी दी गई थी। इसी क्रम में सोमवार को एमडीए की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण अखिल पिलानी ने बताया कि पांच केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। इसमें करीब 1250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र जीएमएसएसएसएस तावडू, जीएमएसएसएसएस-2 पुनहाना, जीएमएसएसएसएस-2 फिरोजपुर झिरका, जीएमएसएसएसएस-2 नूंह और जीएमएसएसएस हथीन बनाए गए थे। यह परीक्षा केवल विज्ञान संकाय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। चयनित छात्रों के लिए आगामी 1 सितंबर से निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं आरंभ होंगी। इस योजना के तहत कुल 4 बैच चलाए जाएंगे, जिसमें जेईई के लिए कक्षा 11वीं व 12वीं के 50-50 विद्यार्थियों के अलग-अलग बैच व नीट के लिए कक्षा 11वीं व 12वीं के 50-50 विद्यार्थियों के अलग-अलग बैच शामिल हैं। इस प्रवेश परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 1 सितंबर से नियमित कक्षाओं का लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि मेवात विकास अभिकरण का यह प्रयास ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें