फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर चाकू व डंडे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी का बदला लेने के लिए वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के बस्सापाड़ा में पुरानी कहासुनी का बदला लेने के लिए पांच युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक देर रात थार गाड़ी में सवार होकर घर पहुंचे और गेट फांदकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने चाकू और डंडे से पीटा और घर में तोड़फोड़ की।

बस्सापाड़ा निवासी रितिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई शुभम की बाड़ मोहल्ला निवासी आकाश से कहासुनी हुई थी। 5/6 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे आकाश अपने दोस्त पीयूष और तीन अन्य युवकों के साथ थार में उनके घर पहुंचा। आरोप है कि आकाश ने चाकू से शुभम पर वार किया। बचाव करते समय चाकू उसके हाथ में लग गया। पीयूष ने डंडे से रितिक के पैरों पर हमला किया, जबकि अन्य युवकों ने परिवार के सदस्यों को लात-घूंसों से पीटा और सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितिक के अनुसार, शुभम की शादी के बाद उसने अपने पुराने दोस्तों से दूरी बना ली थी। इसी बात को लेकर आरोपियों की उससे नाराजगी थी। पहले भी इसको लेकर विवाद और हाथापाई हुई थी। आरोप है कि हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाने जाते समय आकाश और उसके मामा सुनील ने रास्ते में रोककर दोबारा मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आकाश, पीयूष, सुनील और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें