फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बोनस को लेकर दो कंपनियों में कर्मचारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली से पहले बोनस को लेकर शहर की दो कंपनियों में कर्मचारियों का विरोध सामने आया है। एक परिधान निर्माता कंपनी के बाहर हंगामा हुआ, जबकि दूसरी घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी में हड़ताल जारी है।
विज्ञापन

सेक्टर-58 स्थित परिधान निर्माता कंपनी के वर्करों ने बोनस न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि हेल्पर और चेकर को बोनस दिया गया, लेकिन ऑपरेटरों को नहीं मिला। इस भेदभाव के खिलाफ वर्करों ने कंपनी के बाहर नारेबाजी की। वहीं, सेक्टर-68 आईएमटी स्थित घरेलू उपकरण निर्माता कंपनी में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वे वेतन और बोनस की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और सुरक्षाकर्मियों ने उन पर लाठियां चलाईं। इस आरोप पर प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें