फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करें : जागलान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा बैठक में गांवों को स्वच्छ बनाने पर जोर


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। गांवों को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, स्वच्छता अभियान में ग्रामीण युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें जागरूक और प्रोत्साहित किया जाए। यह निर्देश राज्य स्तरीय टास्क फोर्स, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, हरियाणा के वाइस चेयरमैन रविंद्र जागलान ने बल्लभगढ़ खंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में उन्होंने कहा कि गांवों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ग्रे-वाटर मैनेजमेंट के तहत तैयार किए जा रहे तालाबों के पानी के पुनः उपयोग के मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मत्स्य विभाग को इन तालाबों में मछली पालन के लिए ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पंचायतों की आय के स्रोत भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों की व्यवस्था पर जोर

जागलान ने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन और उसका रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों की उपलब्धता और उनके उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बल्लभगढ़ के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशु डागर, फरीदाबाद की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रियंका, तिगांव की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आरती, पंचायती राज विभाग के एसडीओ विक्की और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के डीपीएम उपेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें