- बल्लभगढ़ सचिवालय में विधायक ने की अधिकारियों के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ सचिवालय में नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विधायक मूलचंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। इसमें बल्लभगढ़ में नगर निगम की ओर से चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक मूलचंद शर्मा ने मानसून से पहले शहर की सीवरेज लाइनों और नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अवैध कब्जों वाली जमीनों को चिन्हित कर खाली कराने को कहा। साथ ही अधिकारियों को हर वार्ड में दो-दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइलें तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए।
वहीं निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि यदि किसी भी एस्टीमेट को बनाने में लापरवाही बरती गई तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एसडीएम मयंक भारद्वाज, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया सहित नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।