फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फेस्ट से घर जा रहे इंजीनियरिंग के चार छात्रों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
25 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव जसाना स्थित एक कॉलेज के इंजीनियरिंग के चार छात्रों पर 25 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। छात्र कॉलेज के फेस्ट में शामिल होने के बाद टैक्सी से घर जा रहे थे। सभी घायल छात्रों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव जवां निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी टैक्सी के तौर पर अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थी को घर छोड़ने के लिए लगी हुई है। 17 फरवरी को कॉलेज में वार्षिक फेस्ट होने के चलते छात्र देर तक कॉलेज में मौजूद थे। शाम को सात बजे कॉलेज का समारोह खत्म होने के बाद वह टैक्सी में तुषार, दक्ष, विष्णु दत्त और मयंक को बैठाकर कॉलेज से गांव जवां जा रहे थे। कॉलेज से करीब 500 मीटर दूर शाहबाद के पास 25 युवकों ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। इस हादसे में तुषार, विष्णु और दक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को छात्र मयंक ने उपचार के लिए सेक्टर-86 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना तिगांव प्रभारी जय नारायण ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें