फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी एनफोर्समेंट और एफएमडीए की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डीटीपी एनफोर्समेंट और एफएमडीए की टीम ने शनिवार को कई अवैध ढाचों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान आगरा नहर के पास वर्षों से लगाई जा रही अवैध सब्जी मंडी को हटाया गया। इसके अलावा जीवन नगर के पास बनी शराब की दुकान के फर्श, बाहर फैले सड़क नेटवर्क और टीन शेड की दुकानों को भी तोड़ा गया। मास्टर रोड के किनारे लगाए गए कई अवैध बोर्ड और होर्डिंग्स भी हटाए गए।

यह कार्रवाई माता अमृतानंदमयी मार्ग पर सेक्टर-29 नहर पुल से लेकर अमृता हॉस्पिटल तक प्रस्तावित मास्टर रोड के दोनों ओर 18 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट पर की गई, जहां वर्षों से अतिक्रमण की समस्या चली आ रही थी। एफएमडीए के अधिकारियों ने बताया कि शराब की दुकान 18 मीटर की ग्रीन बेल्ट में आती है। दुकान के मालिक को सोमवार तक का समय दिया गया है, ताकि वे कागजात प्रस्तुत कर सके। इसके बाद जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी विनोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीटीपी एनफोर्समेंट अधिकारी राहुल सिंगला के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को प्रभावशाली और मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही यह कार्रवाई देरी से हुई, लेकिन बेहद प्रभावशाली रही।
विज्ञापन


वर्जन

इस क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन बेल्ट का विकास किया जाना है। इसके लिए पहले चरण में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है ताकि योजना सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। - देवेंद्र भड़ाना, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें