फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद चली ईएमयू, पहले दिन बिके 27 टिकट

विज्ञापन
Emu starts after 11 months; only 27 ticket sold
विज्ञापन
फरीदाबाद। लॉकडाउन के बाद से ग्यारह महीनों से बंद पड़ी ईएमयू की सेवा सोमवार से रेलवे ने शुरू तो कर दी गई लेकिन इस दौरान यात्री ज्यादा खुश नहीं दिखे। रेलवे ने ईएमयू का रूप और नंबर बदलकर उसे एक्सप्रेस जैसा बना दिया। किराये में तीन गुना तक बढ़ोतरी कर दी। सोमवार को फरीदाबाद, न्यूटाउन और बल्लभगढ़ स्टेशन से मात्र 27 यात्रियों ने गाजियाबाद, दिल्ली और पलवल का सफर किया।
विज्ञापन

दैनिक यात्री काफी समय से ट्रेन को चलाने की मांग कर रहे थे। इसके चलते रेलवे ने 22 फरवरी से पलवल-गाजियाबाद के बीच चलने वाली 64053 का नंबर बदलकर 04407 कर दिया है। ट्रेन सोमवार सुबह 6 बजे पलवल से रवाना हुई यह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 6 बजकर 27 मिनट पर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ शकूरबस्ती-पलवल के बीच चलने वाली 64016 का नंबर बदलकर 04410 कर दिया गया है। यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना हुई और 3.59 बजे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
रेलवे ने ट्रेन तो शुरू कर दी, लेकिन इसकी जानकारी फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर पर नहीं थी। शकूरबस्ती से पलवल जाने वाले कई यात्री टिकट लेने के लिए काउंटर पर पहुंचे, लेकिन सात बजे टिकट देने की बात कहकर कर्मचारियों ने उन्हें लौटाना शुरू कर दिया। एक यात्री ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक एके गोयल से की इसके बाद उन्होंने तुरंत सभी यात्रियों को टिकट जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें