फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में खाली करें मकान, नहीं तोड़ दिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र में बसे गांव खोरी को खाली करने के लिए प्रशासन ने तीन से चार दिन का समय दिया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि लोग घरों को स्वयं खाली कर दें, नहीं तो तोड़ दिए जाएंगे। नगर निगम अब कभी भी तोड़फोड़ की कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय जून की अध्यक्षता में सोमवार को खोरी तोड़फोड़ को लेकर अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें फैसला लिया गया कि तीन से चार दिन का समय और खोरी वालों को दिया जाएगा। जिससे वह घरों को खाली कर सकें। इसके अलावा सामान ले जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था आरटीए करेगा और स्थानीय लोगों के लिए जिला प्रशासन व रेडक्रॉस सोसाइटी दो दिन रुकने के लिए अस्थाई शिविर बनाएगी।
मंडलायुक्त ने सभी विभागों के प्रमुखों की एक बैठक सोमवार देर शाम बुलाई। इसमें खोरी तोड़फोड़ से पहले क्या करना है, कैसे करना है, कहां सुरक्षा बढ़ानी है, कहां उपद्रव का खतरा ज्यादा है। इसके बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपायुक्त यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, डीसीपी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसाइटी, एसडीएम, बिजली विभाग, वन विभाग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी मौजूद थे। बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह सभी बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई जल्द पूरी करे, बिजली के तारों को हटा दें। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों को मोबाइल टावर के कनेक्शन काटने के लिए कहा। सूत्रों की मानें तो खोरी में 30 फीसदी घर खाली हो चुके हैं। इसलिए जल्द कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

सभी लोगों की होगी कोविड जांच
मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को भी आदेश दिये हैं कि खोरी में काफी ज्यादा आबादी है। तोड़फोड़ के दौरान वहां पर काफी भीड़ होगी। इसलिए कोविड जांच शिविर लगाए जाएं। संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाए। इसके साथ ही तोड़फोड़ के दौरान वहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था के साथ एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें