फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में रविवार तक रोजाना लगेगा योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण, डीएमएस एचओडी सर्जरी डॉ. सुमित चक्रवर्ती, जीआरपी डीएसपी राजेश चेची मौजूद रहे।
योग शिविर के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ, विद्यार्थियों, तीमारदार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन डॉ. चव्हाण ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में इस प्रकार के योग शिविरों के आयोजन से चिकित्सकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आमजन में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि यह योग शिविर आगामी रविवार तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-3 के ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें