फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी चार स्थित कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 से अधिक नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधी हिस्सा लेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी बुधवार सुबह संस्थान में आकर अपना पंजीकरण करा लें। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य भगत सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि आईटीआई पास फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल इत्यादि ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए बेहतर अवसर हो सकता है। रोजगार मेले में लगभग 30 कंपनियाें के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इन कंपनियों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्तूबर को आईटीआई प्लेसमेंट सेल में सुबह 9:00 बजे आकर अपना पंजीकरण करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें