फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शांति भंग करने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। छांयसा थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति शराब के नशे में बीच सड़क पर मारपीट कर रहे थे। इसी तरह एनएचपीसी चौक के पास भी दो युवक नशे की हालत में झगड़ा कर रहे थे। उससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत हो रही थी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों जगह से चारों को गिरफ्तार कर लिया। छांयसा थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे आरोपियों की पहचान सुंदर और कालू निवासी गांव शाहजहापुर छांयसा के रूप में हुई है। वहीं सेक्टर 31 थाना क्षेत्र स्थित एनएचपीसी चौक पर मारपीट कर रहे राजेन्द्र और पवन की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला निवासी के रूप में हुई है। छांयसा थाना पुलिस और सेक्टर 31 थाना पुलिस ने चारों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें