फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: त्योहारों पर घर लौटे कर्मचारी, औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिवाली के बाद अब छठ पर्व पर भी बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारी अपने घरों की ओर लौट गए हैं। इसके चलते शहर की औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की कमी हो गई है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ रहा है। औद्योगिक इकाइयों में 20 प्रतिशत तक उत्पादन में कमी आई है। बाजार में नए ऑर्डर की मांग होने के बावजूद उद्यमी पर्याप्त उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


उद्यमी वीरेंद्र सिंह और नीतीश का कहना है कि इस समय औद्योगिक क्षेत्र में नए ऑर्डर की भरमार है। अन्य जिलों और राज्यों में सामान निर्यात किया जा रहा है और कारोबार के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। इसके बावजूद श्रमिकों की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि इकाइयों में पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने से समय पर ऑर्डर पूरा करना चुनौती बन गया है। उद्यमियों के मुताबिक, दिवाली के बाद से ही कई कर्मचारी अपने घर चले गए थे। अब छठ पर्व के चलते बाकी कर्मचारी भी छुट्टी लेकर गांव लौट रहे हैं। इससे उत्पादन क्षमता पर असर पड़ा है। स्थिति यह है कि नए ऑर्डर मिलने के बावजूद उद्यमी उन्हें लेने से बच रहे हैं, क्योंकि समय पर माल तैयार कर ग्राहकों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। उद्यमियों का कहना है कि कर्मचारियों की वापसी के बाद ही औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन सामान्य होने की उम्मीद है। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अमृतपाल कोचर ने बताया कि इस समय कर्मचारियों की छुट्टियों की वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। काफी उद्योगों में 20 प्रतिशत तक उत्पादन प्रभावित हो रहा है तो कहीं पर ओवरटाइम लगाकर काम चलाया जा रहा है। दिवाली के पहले से ही यह हालत बनी हुई है। अब छठ की वजह से औद्योगिक इकाइयों में दिक्कत बन गई है। इस माह तो ऐसे ही चलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें