फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-18 स्थित एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) कार्यालय के बाहर बुधवार को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन ने पॉलिसी को वापस न लेने पर आगामी 30 दिसंबर को पंचकूला स्थित हरियाणा बिजली वितरण निगम के निगम प्रबंधन में धरना प्रदर्शन की बात कही है।

फरीदाबाद यूनिट के प्रधान लेखराज चौधरी ने कहा कि कर्मचारी 30 दिसंबर को इस पॉलिसी के विरोध में पंचकूला में प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि यह ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के लिए जान का खतरा पैदा करेगी। इससे परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। बिजली निगम मैनेजमेंट ने इस पॉलिसी के प्रारूप को बनाने से पहले यूनियन के कर्मचारियों से विचार विमर्श नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूनियन इस फैसले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करेगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी प्रदेश स्तर पर हड़ताल करने को मजबूर हो गए हैं। यूनियन इस पॉलिसी को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देगी। इस मौके पर ग्रेटर फरीदाबाद प्रधान सुनील चौहान, बीरसिंह चेयरमैन, मामचंद, सुभाष पहल, अमरचन्द, जगजीत, प्रीतम सिंह, लाल किशन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें