फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी में देरी से सैलरी मिलने नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-6 स्थित माइक्रो मशीन्स कंपनी में बुधवार को पिछले काफी समय से सैलरी न मिलने से नाराज दर्जनों कर्मचारी कंपनी के बाहर सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें हर महीने समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके सामने घर चलाना मुश्किल हो गया है।

कंपनी के कर्मचारी संजय ने बताया, हर रोज आज-कल का बहाना बनाया जाता है। आज 17 तारीख हो गई है, लेकिन अभी तक हमारे खातों में सैलरी नहीं आई है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कुछ कर्मचारियों ने बीच-बचाव और प्रबंधन से बातचीत का हवाला देते हुए स्थिति को संभाला। कर्मचारियों के मुताबिक, प्रबंधन ने इस बार पक्का भरोसा दिलाया है कि 17 तारीख की शाम तक या फिर हर हाल में 18 तारीख को सभी की सैलरी दे दी जाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वे फिलहाल प्रबंधन की बात का मान रखते हुए एक से दो दिन का इंतजार कर रहे हैं। अगर तय समय सीमा के भीतर उनका वेतन नहीं मिला, तो वे दोबारा इसी तरह सड़कों उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें