फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कमीशन बढ़ने से नाराज पोर्टर चालकों का हंगामा, कंपनी की जर्सी फाड़कर जताया विरोध

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 58 में रोष  प्रकट करते पोर्टर ड्राइवर । स्रोत: सोशल मीड़िया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-58 में आज पोर्टर कंपनी के चालकों ने इकट्ठा होकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि कंपनी ने अचानक उनका टोल कमीशन (कटौती) भारी मात्रा में बढ़ा दिया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बताया कि पहले कंपनी केवल 5 प्रतिशत टोल काटती थी, जिसे अब बढ़ाकर सीधे 20 प्रतिशत कर दिया गया है। पोर्टर चालक रतन मिश्रा ने कहा, पहले एक लंबी राइड पर हमें 1800 से 1900 रुपये तक मिल जाते थे, लेकिन अब उसी दूरी के महज 980 रुपये मिल रहे हैं। चालकों का कहना है कि एक तरफ डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कंपनी उनका मुनाफा घटाकर अपनी जेबें भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई और कंपनी की इस मनमानी से नाराज ड्राइवरों ने विरोध स्वरूप पोर्टर कंपनी की जर्सी फाड़ दी और जमकर नारेबाजी की। चालकों ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ने बढ़ा हुआ कमीशन वापस नहीं लिया, तो वे अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें