फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेला परिसर को सजाने में जुटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की तैयारियों में सभी कर्मचारी जुटे हुए हैं। मेला परिसर में मरम्मत का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, जबकि साज-सज्जा और रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन मेले को तय समय पर शुरू करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने में जुटा हुआ है।



इस वर्ष सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देश-विदेश से आने वाले शिल्पकारों और कलाकारों के लिए स्टॉल, मंच और अन्य सुविधाएं लगभग तैयार कर ली गई हैं। मेला परिसर में प्रवेश द्वार, सड़कें, शौचालय, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत तेजी से की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच तैयार किए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन विभिन्न राज्यों और देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का दावा है कि इस बार मेले को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। महीने के अंत तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और 31 जनवरी को मेला अपने पूरे रंग में नजर आएगा। मेले में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मिस्र की कला, संस्कृति और परंपरा का नजारा देख सकेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और लोक नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे। हरियाणा पर्यटन निगम ने मेले की तैयारियों को गति दे दी है। नोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस बार मेला पिछले वर्षों से अलग और भव्य होगा। विभाग ने 100 से अधिक नए शिल्पियों और बुनकरों को अवसर देने की तैयारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें