फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब बनाने वाली कंपनी में जमा कराने भेजे 12.50 लाख रुपये लेकर गायब हुआ कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड कैशियर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में शराब बनाने वाली कंपनी में जमा कराने के लिए भेजे गए 12.50 लाख रुपये सहित कर्मचारी के गायब होने का मामला सामने आया है। हेड कैशियर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) के तहत 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हेड कैशियर आशुतोष कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-27सी स्थित फायरवाटर स्टोर एल-1/एल-13 शराब गोदाम में कार्यरत हैं। उनके अनुसार, मालिकों के निर्देश पर सोनीपत स्थित एक शराब बनाने वाली कंपनी में कार्यरत कर्मचारी विनोद को चार जुलाई को 7.50 लाख रुपये और 11 जुलाई 2026 को 5 लाख रुपये, कुल 12.50 लाख रुपये कंपनी में जमा कराने के लिए दिए गए थे। दोनों बार विनोद ने नकदी प्राप्त करने के वाउचर पर हस्ताक्षर भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 13 जुलाई को शराब बनाने वाली कंपनी से सूचना मिली कि विनोद ने 12.50 लाख रुपये कंपनी में जमा नहीं कराए। इसके बाद जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों से पूछताछ करने पर भी वह घर पर नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने 14 जुलाई को आरोपी विनोद के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें