फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी से कॉपर के पुर्जे चोरी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45.720 किलोग्राम कॉपर बरामद किया है।
आरोपी की पहचान सेक्टर-58 की कृष्णा कॉलोनी निवासी शुभम के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात शुभम ने कंपनी से कॉपर के पुर्जे चोरी किए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुभम पिछले करीब छह महीने से कंपनी में हेल्पर का काम कर रहा था। उसे पैसों की जरूरत थी, जिसके चलते उसने कंपनी की दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने जांच के दौरान शुभम को गिरफ्तार किया। संवाद