फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक आईएएस नीरज कादियान के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न सेक्टरों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन




विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बल्लभगढ़ के सेक्टरों में तेजी से आबादी बढ़ रही है, इसलिए नागरिकों को बिजली, पेयजल, सीवर व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि सेक्टर-65 में जल्द ही आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-2 स्थित तिरखा कॉलोनी के समीप लोगों की सुविधा के लिए एक नए पार्क का निर्माण कराया जाएगा। सेक्टर-2 से शुरू होने वाले दादा-पोता ट्रैक का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस बैठक में संपदा अधिकारी नवीन कुमार, डीटीपी विकास ढांडा, एसई संदीप दहिया, मनीष यादव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें