फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग ने अगस्त से अक्तूबर तक की गतिविधियों का अंकीय समाचार पत्रक जारी किया है। इसमें विद्यार्थियों के कौशल विकास और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है।
विभाग ने इस अवधि में नए विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम, विशेषज्ञ सत्र और साप्ताहिक कौशल वृद्धि शृंखला आयोजित की। छात्रों को मोशन ग्राफिक्स, थ्रीडी आर्ट, वेब डिजाइन, वेब लेखन, एचटीएमएल, सीएसएस और एआई से वेबसाइट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने तकनीक के साथ रचनात्मकता और सामग्री तैयार करने के तरीकों पर चर्चा की। टीवी पत्रकार रुबिका लियाकत ने विभाग के मीडिया स्टूडियो का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। प्रो पवन सिंह मलिक के मार्गदर्शन में तैयार इस समाचार पत्रक का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और पेशेवर कौशल देना है। संवाद