फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईएमटी में उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियमों को लेकर उद्योगपतियों की शंकाएं दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी फरीदाबाद में उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उद्योग संगठन ने प्रशासन और विभागों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया है।
फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (फिमटिया) की छठी कार्यकारिणी बैठक में औद्योगिक विकास, प्रदूषण नियंत्रण और सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बल्लभगढ़ क्षेत्रीय अधिकारी हरीश शर्मा ने उद्योगपतियों को प्रदूषण नियंत्रण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन को लेकर उद्योगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी भी तरह की समस्या होने पर उद्योगपति सीधे बोर्ड कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मार्गदर्शन ले सकते हैं। उन्होंने बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों के लिए किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है। उद्योगपति सीधे अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। बोर्ड के सुनील यादव ने भी नियमों के पालन और विभाग के साथ बेहतर तालमेल पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने पिछले दो महीनों के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने एचएसआईआईडीसी और नगर निगम के बीच प्रस्तावित समझौते, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर चर्चा की। साथ ही हरियाणा एमएसएमई नीति-2026 के तहत उद्योगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। हेमंत शर्मा ने कहा कि फिमटिया का लक्ष्य आईएमटी को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र बनाना है। बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने सुझाव दिए और विकास कार्यों में मिलकर सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें