अधिकारियों ने मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत घर-घर चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण करते हुए बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद और एचएसवीपी के संपदा अधिकारी नवीन कुमार ने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चल रहे अभियान के तहत एसडीएम त्रिलोक चंद ने सैनिक कॉलोनी क्षेत्र का दौरा किया, जबकि संपदा अधिकारी नवीन कुमार ने गांव मुजेड़ी, रॉयल हेरिटेज, मलबेरी और आगमन सोसाइटी में सत्यापन कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से बातचीत की और अभियान की प्रगति का जायजा लिया।