फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर मरम्मत करने गए बिजली कर्मियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव इमामुद्दीनपुर में बिजली का ट्रांसफार्मर मरम्मत करने गए तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छांयसा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बदरौला सब डिवीजन के एसडीओ रजत ने दी शिकायत में बताया कि इमामुद्दीनपुर गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। मरम्मत करने के लिए 15 सितंबर को निगम के कर्मचारी लाख सिंह, थान सिंह और गोपाल को भेजा गया था।
तीनों कर्मचारी ट्रांसफार्मर बना रहे थे। आरोप है कि तभी शाहजहांपुर गांव निवासी इंदरजीत और विष्णु मौके पर आ गए और कर्मचारियों से विवाद करने लगे। दोनों भाइयों ने कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया। विरोध करने पर मारपीट करनी शुरू कर दी। झगड़े को देखते हुए गांव के लोग भी आ गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें