कर्मचारियों को मिला जल्द समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ डिवीजन
के कार्यकारी अभियंता संजय कुमार मंगला से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने सेक्टर-6 स्थित विभागीय कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी कार्यकारी अभियंता से बात की।
कर्मचारियों ने पेंडिंग टीए बिल, एलटीसी, सर्विस बुक वेरीफाई, पेंडिंग मेडिकल बिल, एसवीआर, क्लियर हुई सर्विस बुक को अन्य सर्कलों में भेजना, पेंशनरों का लाइफ सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन कराना सहित तमाम समस्याओं से संबंधित अधिकारी को रूबरू कराया।
संजय कुमार मंगला ने कर्मचारियों की इन समस्याओं का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान लेखराज चौधरी, धीर सिंह, रवि दत्त शर्मा, राजबीर हरफला, रोहित तेवतिया, मुकेश पंडित समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।