फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों ने 19 सूत्री मांगों पर एक्सईएन से चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-68 स्थित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सुनील चौहान और यूनिट सचिव रवि दत्त शर्मा के नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एक्सईएन विकास मोहन दहिया से मिला। बिजली कर्मचारियों की प्रमुख अहम समस्याओं के 19 सूत्रीय मांग पत्र चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) ने एक माह में सभी संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि ज्यादातर फील्ड व पावर हाउसों में काम करने वाले कर्मियों के पास पर्याप्त मात्रा में उपकरण व संसाधनों नहीं हैं। 33 केवी पावर सब स्टेशनों की हालात दयनीय हैं। जिनकी छतों से बरसात के समय पानी टपकता है। 11 केवी व 33 केवी लाइनों आदि के उपकरणों को चालू करने और बंद करने में करंट लगने का खतरा बना रहता है। कर्मचारियों की मांग है कि सभी दफ्तरों के बिजली शिकायत केंद्र और दफ्तरों में फर्नीचर, पीने के पानी, टेबल, कुर्सी, मेज आदि की अव्यवस्था होना। एक्सईएन ग्रेटर फरीदाबाद विकास मोहन दहिया ने सभी समस्याओं को एक माह में पूरा करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में एसडीओ जवाहर सांगवान, नीरज त्यागी व एसडीओ अंकित अग्रवाल सहित मदन गोपाल शर्मा, लेखराज चौधरी, सुरेन्दर सिंह, दिगम्बर लाम्बा, शौकीन खान, सोनू गोला कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें