फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियोंं ने सर्कल कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता पर अनदेखी का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सोमवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय संयोजक विनोद शर्मा ने अधीक्षण अभियंता पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

विनोद शर्मा ने कहा कि अधीक्षण अभियंता उनकी मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आते हैं। वे कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करते हैं और काम को जानबूझकर लटकाए रखते हैं। इसकी वजह से कर्मचारियों को दफ्तर के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले अधीक्षण अभियंता जितेंदर सिंह ढुल को एजेंडा दिया था, जिसके प्रति उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन धरना दिया। यूनियन ने अधीक्षण अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में एनआईटी के प्रधान लेखराज चौधरी, सचिव मुकेश शर्मा, ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान सुनील चौहान, सचिव रवि दत्त शर्मा, बल्लभगढ़ के प्रधान मदन गोपाल शर्मा सहित यूनियन के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें