फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआई डिस्पेंसरी में जल्द हो सकती है डॉक्टरों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित 6 नंबर ईएसआई डिस्पेंसरी में जल्द डॉक्टरों की भर्ती हो सकती है। डिस्पेंसरी के चिकित्सा अधिकारियों की ओर से भर्ती के लिए पत्र भेजकर मांग की गई है। ईएसआई डिस्पेंसरी में स्टाफ के लिए कुल 40 पद हैं। इनमें से 17 पद रिक्त पड़े हैं। महज 23 पदों पर ही भर्ती की गई है। इसके अलावा डॉक्टरों के लिए 7 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें से डॉक्टरों के 6 पद रिक्त हैं, सिर्फ एक डॉक्टर डिस्पेंसरी में मौजूद है। लैब इंचार्ज के लिए दो पद हैं। इनमें भी एक पद खाली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनुराग का कहना है कि डॉक्टरों की भर्ती के लिए ऊपर पत्र लिखकर मांग की गई हैं। जैसे ही मांग पूरी हो जाती हैं, डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डिस्पेंसरी में रोजाना 800 से 900 मरीज आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें