फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड निवासी उपभोक्ता को बिजली निगम ने भेजा 72 लाख रुपये का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। घरों में स्पॉट बिलिंग सुविधा होने के बावजूद गलत बिलों पर रोक नहीं लग रहीं है। बिजली निगम ने ग्रीन फील्ड निवासी एक उपभोक्ता को 72 लाख रुपये का बिल भेज दिया है, जिसे देख उपभोक्ता हैरान और परेशान हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि वे बिल ठीक करवाने के लिए पिछले 10 दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहीं हैं, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला रेनू ने बताया कि हर माह उनका चार से पांच हजार रुपये का बिल आता है, जिसे वह समय पर अदा कर देती हैं। करीब 10 दिन पहले उन्हें 1081 यूनिट का 72.56 लाख का बिल भेजा गया। साथ ही समय पर बिल नहीं भरने पर जुर्माने की चेतावनी दे दी गई। उन्होंने बिजली कर्मचारियों से भी बात की, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
हालांकि एसडीओ ने गलत प्रिंट होने की जानकारी मिलते ही बिल को ठीक करवाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीओ सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि बिल की एवज में वह 50 हजार रुपये भर चुके हैं। शिकायत मिलते ही उन्होंने तुरंत बिल ठीक करा दिया है और भेज दिया है। जल्द ही उन्हें सही बिल मिल जाएगा। हमारा प्रयास उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान करना है, जिसके लिए विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें