फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

विज्ञापन
Electricity department clerk arrested for taking bribe of 26 thousand
विज्ञापन
बल्लभगढ़। छांयसा सब डिवीजन में तैनात एक लिपिक को विजिलेंस (सतर्कता विभाग) की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिल कम करने की एवज में पैसों की मांग कर रहा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी।
विज्ञापन

फतेहपुर बिल्लोच निवासी शिकायतकर्ता जगविंदर ने बताया कि उसकी एक वर्कशॉप है। उसके घर और वर्कशॉप का बिजली बिल जरूरत से ज्यादा आया था। इसकी शिकायत लेकर वह छांयसा सब डिवीजन में गया। यहां अपर डिविजन क्लर्क (लिपिक) मानसिंह सीए का काम देख रहा था। उसने कहा बिल कम करने के लिए रीडिंग कम दिखानी पड़ेगी। इसके लिए खर्चा लगेगा। कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद 26 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। जगविंदर ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। निरीक्षक मनोज कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया।
धौज तहसीलदार कर्ण सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। पीड़ित ने आरोपी को फोन कर पैसे देने की बात कही। आरोपी ने उसे आईएमटी आगरा नहर के पास बुलाया। पहले से तैनात टीम इशारे का इंतजार कर रही थी। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए टीम ने रेड कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साल 2023 में सेवानिर्वित होने वाला था। वह मूल रूप से पलवल के खीरवी गांव का निवासी है। फिलहाल सेक्टर दो में रहता था। विजिलेंस टीम मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें