फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी बॉय की करंट से मौत पर बिजली निगम ने किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, निगम ने कहा- खंभे में नहीं था करंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोशन नगर में सड़क के गड्ढे के पास डिलीवरी बॉय रामखिलावन की मौत को लेकर बिजली निगम और मृतक के स्वजन के दावे अलग-अलग हैं। बिजली निगम का कहना है कि जिस बिजली के खंभे के पास हादसा हुआ, उसमें करंट नहीं था। वहीं स्वजन और उसके साथ काम करने वाले युवक करंट लगने को ही मौत की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ग्रेटर फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता पंकज पंवार के अनुसार खंभे की जांच में उसमें करंट नहीं मिला। उनका कहना है कि संभव है कि बाइक सड़क के गड्ढे में गिरने के दौरान रामखिलावन के सिर में चोट लगी हो। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी। रामखिलावन के साथ काम करने वाले राजेश का कहना है कि हादसे के बाद मौके की स्थिति देखने पर करंट लगने की बात सामने आई थी। मृतक की दोनों बहनों ने भी करंट को ही भाई की मौत की वजह बताया है। हालांकि स्वजन ने अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें