फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कमेटी के चुनाव को लेकर हुई चर्चा, यूनियन ने यशपाल देशवाल को दिया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एयरफोर्स रोड स्थित संजोग गार्डन में बृहस्पतिवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 25-26 अक्तूबर को होने वाले प्रदेश कमेटी के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। फरीदाबाद जिले की चारों यूनिट के प्रधान/सचिवों ने यशपाल देशवाल के पैनल को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। प्रदेश कमेटी का यह चुनाव झज्जर सर्कल में होने जा रहा है।

कमेटी ने घोषणापत्र में कर्मचारियों से कई वादे किए। इसमें कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दिलाने, कच्चे व पक्के सभी कर्मचारियों को रिस्क एलाउंस/जोखिम भत्ता दिलाने, घर से दूर काम कर रहे कर्मचारियों की घर वापसी, समान काम के बदले समान वेतन, कर्मचारियों के लिए सेफ्टी किट दिलाना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का संचालन पूर्व सर्कल सचिव संतराम लाम्बा एवं एनआईटी के प्रधान लेखराज चौधरी ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में फरीदाबाद के बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें