फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निजी कंपनी में कैपेसिटर फटने से इलेक्ट्रिशियन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला-ततारपुर रोड स्थित एक निजी कंपनी में शार्ट सर्किट के बाद कैपेसिटर फटने से हादसा हो गया। हादसे में कंपनी में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनौली गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीनस कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है। 17 मई की सुबह वह कंपनी के यूटिलिटी विभाग में नियमित कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट हुआ और वहां लगा कैपेसिटर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट के बाद उठीं आग की लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अशोक का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही और मशीनों के उचित रखरखाव की कमी के कारण हादसा हुआ। उसने बताया कि काम के दौरान उसे किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें