जनौली गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीनस कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है। 17 मई की सुबह वह कंपनी के यूटिलिटी विभाग में नियमित कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक शार्ट सर्किट हुआ और वहां लगा कैपेसिटर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट के बाद उठीं आग की लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अशोक का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही और मशीनों के उचित रखरखाव की कमी के कारण हादसा हुआ। उसने बताया कि काम के दौरान उसे किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद