फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, 15 घंटे आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। नंगला गुजरान स्थित अटल चौक पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आसपास के इलाकों में करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने से सुबह घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। काफी देर बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से घरों में लगे इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अटल चौक पर तेज रफ्तार से आ रही अल्टो गाड़ी ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। खंभा टूटने से अटल चौक पर स्थित करीब 30 से अधिक घरों में बिजली चली गई। कुछ देर लोगों ने सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया। इसके बाद भी जब बिजली नहीं आई तो कंट्रोल रूप में फोन किया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। वहीं, रविवार की सुबह बिजली नहीं होने पर पानी की समस्या भी रही। लोगों ने इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से की। इसके बाद विद्युत कर्मचारियों ने टूटे पोल को हटाने का कार्य शुरू कर किया। रविवार को करीब शाम पांच बजे खंभे बदलकर बिजली को शुरू कर दिया गया। एनआईटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता विजय पाल ने बताया कि खंभे के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर खंभा बदलने का कार्य शुरू किया गया। शाम करीब पांच बजे के बाद विद्युत सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें