फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाणा का रण छंटनी में 21 नामांकन पत्र हुए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए जमा किए 94 नामांकन पत्रों में से 73 ही वैध पाए गए, जबकि 21 नामांकन पत्रों में किसी न किसी तरह की कमी के कारण उन्हें रद्द कर दिया गया। ऐसे में अब चुनावी रण में 73 प्रत्याशी रह गए हैं।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर तक सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 94 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। शनिवार को इनकी छंटनी की गई। इसमें पृथला विधानसभा में 17 नामांकन पत्र जमा हुए थे, छंटनी के बाद इनमें से 12 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए। इसी फरीदाबाद एनआईटी में 21 में से 18 नामांकन पत्र, बड़खल विस क्षेत्र में 13 में से 10 नामांकन, बल्लभगढ़ विस क्षेत्र में 15 में से 12 नामांकन, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 13 में से 9 नामांकन पत्र और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 15 में से 12 नामांकन पत्र ही वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें