फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल के पास बाईपास रोड पर 13 अगस्त की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल के बेटे की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पिता नेबूलाल शर्मा 13 अगस्त को सुबह करीब आठ बजे बाइक से बल्लभगढ़ की ओर से फरीदाबाद स्थित घर लौट रहे थे। निजी अस्पताल सेक्टर-8 के पास पहुंचने पर एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल नेबूलाल शर्मा को निजी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें