फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेप्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से नकदी और दस्तावेज लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बहाने बनाया शिकार, झोले में रखे थे 27,400 रुपये और जरूरी कागजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और उनका झोला लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। झोले में 27,400 रुपये, छह जोड़ी कुर्ता-पायजामा और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, फुलवाड़ी गांव निवासी बदले ने शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को वह पलवल से भैंसरावली जा रहे थे। ट्रेन छूटने के बाद उन्हें एक मोटरसाइकिल सवार मिला, जिसने बल्लभगढ़ जाने की बात कहकर उन्हें लिफ्ट दी। आरोप है कि आल्हापुर पुल के पास आरोपी ने उन्हें पानी और पेप्सी पिलाई। इसके बाद उन्हें नशा चढ़ गया और आरोपी उनका झोला लेकर फरार हो गया। झोले में नकदी और कपड़ों के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, फैमिली आईडी और अस्पतालों की जांच रिपोर्ट भी थीं। पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें