फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर बुजुर्ग से 9.13 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-फर्जी लिंक और एप इंस्टॉल करवाकर बैंक खाते में लगाई सेंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित आरपीएस पाम निवासी बुजुर्ग से जालसाजों ने पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर 9,13,000 रुपये की साइबर ठगी कर ली। घटना 21 और 22 अप्रैल की है, जिसकी शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल ने 23 अप्रैल को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ब्रिज कुमार सिंघल (72) के अनुसार, 21 अप्रैल को उनके पास एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर पेंशन कार्ड बनाने का झांसा दिया और एक ऑनलाइन फॉर्म भरवाया। इस दौरान पीड़ित से उनके आधार की गोपनीय कॉपी और डेबिट कार्ड की जानकारी ली गई और एक संदिग्ध एप इंस्टॉल करवाई।
विज्ञापन


अगले दिन 22 अप्रैल को उनके बैंक खाते से एनईएफटी के जरिये दो बार में 9.13 लाख रुपये निकाल लिए गए। पहली बार में पांच लाख रुपये और दूसरी बार में 4.13 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें