फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट व अपहरण के प्रयास के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पुलिस चौकी चावला कॉलोनी की टीम ने घर में घुसकर मारपीट व अपहरण के प्रयास के मामले में आठवें आरोपी दीपक राणा को गिरफ्तार किया है। बलेनो गाड़ी व बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि चावला कॉलोनी निवासी प्रकाश ने दी शिकायत में बताया था कि 25 जनवरी की शाम करीब 5 बजे के बीच 5 युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके घर पहुंचे। घर से बाहर खींचकर ले गए और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। वह गाड़ी के पास गिर गया, जिसके बाद उन्होंने उस पर डंडों व सुए से हमला किया और मौके से भाग गए। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी सन्नी की शिकायतकर्ता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी थी। इसी का बदला लेने के लिए सन्नी, दीपक राणा व अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट की। घटना में इस्तेमाल बलेनो कार आरोपी दीपक राणा चला रहा था, जिसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें