फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते तापमान का असर : जिला नागरिक अस्पताल में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन आने वाले ऐसे मरीजों की संख्या 50 से बढ़कर 100 से अधिक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का असर दिखाई देने लगा है और मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच रात में हल्की ठंड बरकरार रहने से शहर में वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।


शहर के प्रमुख सरकारी चिकित्सा केंद्र बीके अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय उछाल आया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह पहले तक ऐसे मरीजों की संख्या लगभग 50 प्रतिदिन थी, जो अब बढ़कर करीब 100 मरीज प्रतिदिन तक पहुंच गई है। मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की हिस्सेदारी अधिक है।चिकित्सकों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में करीब 17 से 20 डिग्री तक का अंतर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर रहा है। दिन में गर्मी के कारण लोग हल्के कपड़े पहन रहे हैं, जबकि सुबह और देर रात ठंड लगने से सर्दी-जुकाम की शिकायत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि अधिकांश मरीज सामान्य वायरल बुखार के लक्षणों के साथ आ रहे हैं, जिनमें बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बहना, सिरदर्द और शरीर दर्द शामिल हैं। उन्होंने सलाह दी कि सुबह और शाम मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें, भीड़भाड़ से बचें और बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते सावधानी बरतने से संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

बचाव के उपाय
सुबह और शाम मौसम के अनुसार हल्के गर्म कपड़े पहनें
पर्याप्त पानी पीकर शरीर को तरल रखें
ताजे फल, हरी सब्जियां और विटामिन-युक्त आहार लें
भीड़भाड़ में मास्क का उपयोग करें
हाथों की स्वच्छता बनाए रखें
ठंडी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें
लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें