फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप के घर पर ईडी की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप के घर व अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे कांग्रेसी नेता के सैनिक कॉलोनी स्थित घर पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप के फरीदाबाद स्थित घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच टीम सुबह करीब 6 बजे कांग्रेसी नेता के सैनिक कॉलोनी स्थित घर पर पहुंची। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा के लिहाज से मौजूद रहे। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों ने कांग्रेस नेता के घर और कार्यालय के भीतर मौजूद वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और डिजिटल डिवाइस की जांच की। इस दौरान घर के सभी प्रमुख दरवाजों को अंदर से बंद कर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। छापेमारी की खबर सुनते ही पलवल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री चौधरी करण दलाल, पृथला से मौजूदा कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर फरीदाबाद पुलिस की टीम भी पहुंची। इस दौरान सुरक्षा में लगे जवानों से कांग्रेस नेताओं की यहां कार्रवाई व अंदर जाने को लेकर कहासुनी भी हुई। चौधरी महेंद्र प्रताप के बेटे विवेक प्रताप ने मीडिया से बातचीत में सत्ताधारी पार्टी पर पद और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें