फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिसों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छपाई के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सभी आवश्यक प्रपत्रों एवं नोटिसों की समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इच्छुक एजेंसियां एवं फर्में ई-टेंडर के माध्यम से अपनी निविदाएं 7 जुलाई तक ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकती हैं। प्राप्त निविदाओं को गठित समिति की उपस्थिति एवं निगरानी में 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2:30 बजे खोला जाएगा। ब्यूरो