फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेलगाम डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित गौढोता चौक पर हादसा
विज्ञापन

दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे स्थित गौढोता चौक पर तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठीं दो महिलाओं सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि शहर के कच्चा तालाब निवासी शिवचरण ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार देर शाम वह शहर के गौढोता चौक पर मौजूद था। इसी दौरान मोना व सुमन नामक दो महिलाएं उसके ई-रिक्शा में सवार हो गईं। जब ई-रिक्शा नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार डंपर चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई रिक्शा चालक शिवचरण सहित दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए पलवल के अस्पताल ले जाया गया जहां शिवचरण की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर मृतक के पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें