फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार साल बाद भी रोडवेज में ई-भुगतान सेवा नहीं हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले पैसों को लेकर यात्रियों और परिचालकों में होती है नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिजिटल इंडिया और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों के बावजूद हरियाणा रोडवेज में ई-भुगतान सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। करीब चार साल बीत जाने के बाद भी रोडवेज विभाग की बसों में यात्री ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से टिकट का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई बार खुले पैसे नहीं होने की वजह से परिचालक व यात्रियों के बीच कहासुनी हो जाती है।

डिपो से हर रोज करीब 140 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। यात्रियों को परिचालक की ओर से ई टिकट दी जाती है। वर्तमान में यात्रियों को टिकट लेने के लिए नकद भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्रियों के पास खुले पैसे नहीं होने पर परिचालकों के साथ कहासुनी की स्थिति बन जाती है। खासकर 500 और 200 रुपये के नोट देने पर खुले पैसे उपलब्ध न होने से दोनों पक्षों को असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी का कहना है ई भुगतान के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस सुविधा को किसी भी डिपो में शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों से बातचीत

आज अधिकांश लोग यूपीआई, क्यूआर कोड और डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिये भुगतान करने के आदी हो चुके हैं, लेकिन रोडवेज बसों में अभी भी केवल नकद भुगतान की व्यवस्था होने से परेशानी उठानी पड़ती है।- आजाद सिंह



यदि बसों में ई-भुगतान या क्यूआर कोड की सुविधा शुरू कर दी जाए तो टिकट लेने की प्रक्रिया आसान होगी। - पंकज

ई-भुगतान के बाद खुले पैसों की समस्या खत्म होगी और परिचालकों व यात्रियों के बीच होने वाले विवादों में भी कमी आएगी।- नितेश कुमार

रोडवेज विभाग को जल्द से जल्द सभी बसों में डिजिटल भुगतान की सुविधा लागू करनी चाहिए। - कन्हैयालाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें