फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लघु सचिवालय के फोटोस्टेट बूथों के लिए शुरू हुई ई-नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के फोटोस्टेट बूथों के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि 1 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ई-नीलामी के लिए पंजीकरण 21 जुलाई से ई-ऑक्शन पोर्टल पर शुरू हो गया है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित रिजर्व प्राइस से अधिक बोली लगाकर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बूथ नंबर-2 (दिव्यांग श्रेणी) के लिए रिजर्व बोली 2,03,459 रुपये, बूथ नंबर-3 (विधवा श्रेणी) के लिए 1,56,700 रुपये, बूथ नंबर-5 (विधवा श्रेणी) के लिए 1,71,232 रुपये और बूथ नंबर-6 (दिव्यांग श्रेणी) के लिए 1,35,936 रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्येक आवेदक को 15 हजार रुपये की जमानत राशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जिला नजारत शाखा में जमा करानी होगी। निविदा की शर्तों के अनुसार आवेदक को रिहायशी प्रमाण पत्र और पैन कार्ड जमा करना होगा। साथ ही स्वघोषणा पत्र देना होगा कि उसके खिलाफ कोई सरकारी बकाया, आपराधिक मामला या न्यायालय में विवाद लंबित नहीं है। साथ ही उसे हरियाणा के किसी विभाग ने ब्लैक लिस्ट नहीं किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ठेका आवंटन के बाद किराया अंतिम बोली राशि के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें