फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुष्यंत चौटाला ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हमले में घायल हुए जजपा जिलाध्यक्ष का हाल जाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर- 16 स्थित निजी अस्पताल में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती जजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने हरियाणा में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर भी हमला बोला।
जजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व उनके एक साथी के साथ सड़क पर कुछ बदमाशों ने मारपीट की थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सेक्टर 16 फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में घायल प्रदीप चौधरी को देखने के लिए शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में दोनों घायलों की पसलियां टूट गई हैं। 24 घंटे बाद तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। मुख्यमंत्री तो कहते हैं कि मैं गर्व करता हूं अपनी पुलिस पर लेकिन पुलिस की यह हालत है। 15 से 20 लोग इस घटना क्रम में शामिल थे इसमें से तीन लोगों को एक बार व चार लोगों को एक बार में पकड़ गया है। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने हैं। हमने पुलिस आयुक्त ने भी बात की थी हम मांग करते हैं कि पुलिस को सीनियर एसीपी रैंक के अधिकारी से इसकी जांच करवानी चाहिए। वहीं शराब के ठेके ना उठने और व्यापारियों द्वारा डर के कारण ठेके के लिए आवेदन न करने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर उन्होंने कहा कि 13 साल में जिलाध्यक्ष नहीं चुन पाए तीन दिन में कैसे चुन लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें