फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोलकाता के पारंपरिक पैटर्न पर होगी दुर्गा पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 में 15 से 21 अक्तूबर तक मनेगा 46वां दुर्गा पूजा महोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 में प्रवासी सन्मेलनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से 46वां दुर्गा पूजा महोत्सव 15 से 21 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसके बाद 25 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से इस बार दुर्गा पूजा को कोलकाता के पारंपरिक पैटर्न पर मनाने की तैयारी की जा रही है।


समिति के महासचिव तरुण साहा ने बताया कि इस बार पूजा के दौरान बाहरी कलाकारों के सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पूरा आयोजन दुर्गा पूजा और पंडाल की गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की विशेष सजावट, आकर्षक रोशनी और मुख्य द्वार की सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान फल प्रसाद और भोग प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समिति का उद्देश्य पूजा को पारंपरिक स्वरूप में मनाने के साथ बच्चों और परिवारों को बंगाली संस्कृति और पूजा की परंपराओं से जोड़ना है। तरुण साहा ने बताया कि फरीदाबाद की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के महासचिवों का एक समूह बनाया गया है। इस समूह के माध्यम से शहर के अलग-अलग पंडालों में होने वाली पूजा गतिविधियों, पूजा के समय, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग वितरण और विसर्जन से संबंधित जानकारी साझा की जाती है। इससे विभिन्न समितियों के बीच समन्वय बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें