फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीणों के विरोध के बाद मिर्जापुर में नहीं बनेगा डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, महापौर और नगर निगम आयुक्त की बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अब कूड़ाघर या कूड़ा डंपिंग यार्ड नहीं बनाया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध और उनकी मांग को देखते हुए प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की पहल पर यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी और नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक में मिर्जापुर में डंपिंग यार्ड नहीं बनाने पर सहमति बनी। अब नगर निगम शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए किसी दूसरे उपयुक्त स्थान की तलाश जारी रखेगा।

मिर्जापुर में डंपिंग यार्ड बनाने के प्रस्ताव को लेकर ग्रामीण लंबे समय से विरोध जता रहे थे। उनका कहना था कि यहां कूड़ा डालने से आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों की आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राजेश नागर ने यह मामला स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के सामने उठाया। इसके बाद हुई बैठक में ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मिर्जापुर में कूड़ाघर नहीं बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बड़खल में कूड़ा डंपिंग यार्ड की संभावनाओं पर काम किया जाएगा

बैठक में शहर की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के स्थायी समाधान के लिए अन्य विकल्पों पर भी चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि भांखरी में कूड़ा निस्तारण से जुड़ी परियोजना पर न्यायालय की ओर से लगाई गई रोक के खिलाफ सरकार दोबारा अदालत में पक्ष रखेगी। इसके अलावा बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पुराने बिजली उत्पादन केंद्र की जमीन पर कूड़ा डंपिंग यार्ड विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा। वहीं, प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सरकारी जमीनों सहित अन्य संभावित स्थानों की तलाश जारी रखने को कहा गया। शहर में बढ़ती कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग जायज थी। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए विपुल गोयल ने इस मामले में पहल की। उन्होंने कहा कि शहर के कूड़े का निस्तारण भी जरूरी है। निगम ऐसी जगह का चयन करेगा, जहां कूड़ा निस्तारण से प्रदूषण न फैले और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें