फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई कर्मी की लापरवाही से सेक्टर में पसरी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई दिनों पर नहीं आ रही कूड़ा उठान की गाड़ी, सेक्टर में लावारिश पशुओं का आतंक, कई बार कर चुके हैं हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-11 बी में कर्मचारी सफाई करने के लिए रोजाना नहीं पहुंचते हैं। इससे सेक्टर में गंदगी फैली रहती है। साथ ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी कई दिनों पर आती है। इससे घरों में कूड़ा इकट्ठा हो जाता है। दूसरी ओर सेक्टर में लावारिश पशुओं का आतंक बना हुआ है। कई बार कुत्ते लोगों पर हमला भी कर चुके हैं। मंगलवार को सेक्टर के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को बताया और प्रशासन से समाधान की मांग की।
विज्ञापन


देवेंद्र, जीएस, मनोज, ओपी, केएन, सुंदर, जयबीर व अन्य लोगों ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी प्रतिदिन नहीं आती है। इस वजह से लोगों को कई दिनों तक घरों में कूड़े रखना पड़ता है। हमारी प्रशासन से मांग है कि कूड़े की गाड़ी प्रतिदिन सेक्टर में भेजी जाए। इसके अलावा मार्केट में कार के कारीगरों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही बरसात में सेक्टर में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। लोगों का कहना है कि बारिश के पानी को संचय करने के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाई जानी चाहिए। इससे सेक्टर में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी और लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


निवासियों से बातचीत


सोसाइटी में सफाई कर्मी कई दिनों पर आते हैं। इससे सेक्टर में गंदगी पड़ी रहती है। - देवेंद्र मान, आरडब्ल्यूए प्रधान

सेक्टर में कुत्तों और लावारिस पशुओं का आतंक है। कई बार कुत्ते बच्चों को काट चुके हैं।- मनोज सिन्हा, महासचिव

मार्केट में लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इससे शाम को लंबा जाम लग जाता है। -
जी एस यादव, निवासी

सेक्टर में पानी भर जाता है। इससे राहत दिलाने के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाया जाना चाहिए। - ओ पी गोयल, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें